बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Ghaziabad News ( गाजियाबाद ): दर्दनाक हादसा : कोर्ट जा रहे दरोगा को ट्रक ने कुचला, हो गई मौत…

Ghaziabad News ( गाजियाबाद ): दर्दनाक हादसा : कोर्ट जा रहे दरोगा को ट्रक ने कुचला, हो गई मौत…

Ghaziabad News ( गाजियाबाद ) :- गाजियाबाद से दर्दनाक सड़क हादसे का एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के मुरादनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बुलेट सवार आईटीएस पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा रविंद्र बालिया को कुचल दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

क्या है पूरा मामला :

खबर के अनुसार गाजियाबाद के मुरादनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बुलेट सवार आईटीएस पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा रविंद्र बालिया को कुचल दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

प्राण प्रतिष्ठा पर बरसी प्रभु श्री राम की कृपा

मूलरूप से जनपद मुजफ्फरनगर के गढ़ी नोआबाद गांव थाना भौंराकला निवासी सब इंस्पेक्टर रविंद्र बालियान(40)थाना मुरादनगर की आईटीएस चौकी प्रभारी थे। परिवार में पत्नी मोनिका व डेढ़ वर्ष का बेटा रुद्राक्ष है। 2 नवंबर 2023 में दरोगा रविंद्र बालियान को आईटीएस चौकी प्रभारी बनाया गया था। वर्ष 2015 में वह पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2019 में शादी हुई थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रविंद्र बालियान बुलेट से गाजियाबाद कोर्ट में एनबीडब्ल्यू वारंट लेने जा रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट सवार दरोगा को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। इसके कारण हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव, एसीपी नरेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे में दरोगा की मौत बाद मुरादनगर पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है। पुलिस ने ट्रक हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पार्थिव शरीर से लिपटकर रोई पत्नी :

चौकी प्रभारी रविंद्र बालियान की पत्नी मोनिका जब घटनास्थल पर पहुंची तो पति के पार्थिव शरीर को देखकर फूट-फूटकर रोते हुए उनसे लिपट गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की आंखें भी नम हो गईं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news still continue to our channel………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग