बड़ी खबर
Varanasi rape case :- 7 दिन… 18 साल की लड़की.. 23 लड़के  युवती की इज़्ज़त लूटने वाले 6 दरिंदे अरेस्ट, 17 की तलाश जारी.. मिर्जापुर नगर पालिका में अव्यवस्था का बोलबाला: नगर अध्यक्ष पर जनता और सभासदों का फूटा गुस्सा (नगर पालिकापरिषद मिर्जापुर) Operation muskan in MP :- 24 घंटे में गुमशुदा बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला: मोरवा पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहत (सिंगरौली, मध्यप्रदेश) Irfan Pathan :- कमेंट्री से हटाने पर इरफान पठान ने बीसीसीआई को दिया करारा जवाब Lucknow rape case :- 16 साल की लड़की को पिलाया शराब, फिर 4 घंटे तक कार के अंदर किया रेप, दर्दनाक मामला आया सामने सोनभद्र :- प्रेस क्लब डाला द्वारा पत्रकार हित में कार्य करने, क्लब के मजबूती पर हुई चर्चा

Home » धर्म » Ganesh chaturthi sthapna Muhrat 2024 : आज गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया का नारा, इस मुहूर्त में करें गणपति मंगल मूर्ति की स्थापना

Ganesh chaturthi sthapna Muhrat 2024 : आज गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया का नारा, इस मुहूर्त में करें गणपति मंगल मूर्ति की स्थापना 

Ganesh chaturthi 2024, Ganesh chaturthi sthapna Muhrat 2024 :- देश के कई राज्यों में गणपति उत्सव को लेकर अब जोरों शोरों से तैयारी की जाती हैं। इसी क्रम में आपको बता दें कि 2024 की गणेश चतुर्थी 7 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है। पुराने के अनुसार गणेश भगवान का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी चित्रा नक्षत्र में हुआ था। हमारे सनातन धर्म में गणपति भगवान को सबसे पहले पूजा जाता है। किसी भी भगवान की पूजा से पहले गणेश भगवान की आरती की जाती है। 

Ganesh chaturthi 2024 date Ganesh ji sthapna Shubh muhurt time : आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का महापर्व मनाया जा रहा है देश भर के कई पंडालून और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी आपको बता दें कि हमारे हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही खास माना जाता है भगवान गणेश को कई नाम से जाना जाता है जैसे गणपति लंबोदर विनायक गजानन सुखकर्ता और विघ्नहर्ता आदि नाम से गणेश भगवान को जाना जाता है।

लगभग 10 दिनों तक चलेगा गणपति उत्सव का पर्व 

आज से 10 दिनों तक देश भर में गणेश उत्सव का पर्व मनाया जाएगा और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी की मूर्ति को गंगा नदी में विसर्जित किया जाएगा। यह पर वह हम सभी हिंदुओं तथा सनातन धर्म के लिए बहुत ही खास है। देवताओं में सबसे पहले पूजा जाने वाले गणेश जी का जन्म इसी पर्व से जुड़ा हुआ है।

इस साल गणेश चतुर्थी पर बन रहा शुभ योग 

आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर बहुत ही अच्छा योग बन रहा है। गणेश चतुर्थी पर इस बार सुमुख नाम का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान गणेश की पूजा और आराधना करना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

जानिए कब से कब तक रहेगी तिथि 

हमारे हिंदू धर्म के कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 6 सितंबर दोपहर 3:02 से शुरू होकर 7 सितंबर शाम 5:38 तक रहेगी।

जानिए मूर्ति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 

आज गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश भर में कई जगहों पर मनाया जा रहा है। आपको बता दें की मूर्ति स्थापना और पूजा के लिए हिंदू पंचांग के अनुसार सुबह 11:20 से बहुत ही अच्छा समय शुरू हो रहा है। लगभग दोपहर 11:54 से 12:44 तक मूर्ति स्थापित करना बहुत ही शुभ माना जाएगा क्योंकि इस तिथि में अभिजीत मुहूर्त लग रहा है।

Ganesh chaturthi sthapna Muhrat 2024

सुबह 8:00 से 9:30 दोपहर में 11:20 से 1:40 तथा दोपहर 2 से शाम 5:30 तक भी मूर्ति की स्थापना की जा सकती है।

जानिए किस तरह से करें गणपति बप्पा की पूजा 

गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है पंडाल के साथ-साथ लोग घरों में भी बप्पा को स्थापित करते हैं। पूजा पाठ की विधि के लिए सबसे सब पहले स्थान करके गणेश जी की मूर्ति के पास बैठें और गणेश जी की स्थापना का संकल्प लें ।इसके बाद बप्पा की मूर्ति की आंखों पर बंदी लाल पट्टी को उतारें। फिर गणेश जी का आवाहन करते हुए उनकी पूजा शुरू करें। इसके बाद हाथ में गंगाजल पुल और पुष्प लेते हुए गणेश जी के मंत्र पढ़ें । भगवान के सामने धूप दीप और पुष्प चढ़ाएं।

भगवान गणेश को लड्डू बहुत ही अच्छे लगते हैं ऐसे में उन्हें मोतीचूर के लड्डू भी खिलाएं भगवान अवश्य प्रसन्न होंगे।

गणेश जी का सबसे अच्छा मंत्र 

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ,

निर्विघ्नम कुरूमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग