Home » धर्म » Ganesh Chaturthi 2025 :- 27 अगस्त को देशभर में गणेश चतुर्थी, पुलिस द्वारा कड़े नियम लागू

Ganesh Chaturthi 2025 :- 27 अगस्त को देशभर में गणेश चतुर्थी, पुलिस द्वारा कड़े नियम लागू

Ganesh Chaturthi 2025 :- देशभर की तरह राजधानी रायपुर में भी 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। भगवान गणपति की प्रतिमाएं विभिन्न पूजा पंडालों में विराजित होंगी। भीड़भाड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस ने इस बार भी कई सख्त नियम जारी किए हैं।

पुलिस की गाइडलाइन

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।

गणेश प्रतिमाओं को लाते समय डीजे का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित होगा।

प्रत्येक गणेश पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।

पंडाल के कारण यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

भीड़भाड़ वाले पंडालों में समिति की ओर से वालंटियर और गार्ड्स की तैनाती करनी होगी।

समिति की तैयारी

कंकाली पारा स्थित नवभारत गणेश उत्सव समिति के सचिव महेंद्र कुमार पंसारी ने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। पिछले 52 वर्षों से नवभारत चौक पर गणेश पंडाल लगाया जा रहा है और इस बार भी सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

कानून और कोर्ट के नियमों का पालन

एडिशनल एसपी लखन पटले ने जानकारी दी कि रायपुर शहर की सभी गणेश उत्सव समितियों को बैठक बुलाकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। समिति को हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की गाइडलाइंस का पालन करना होगा। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा पर जोर

गणेश पंडालों में सीसीटीवी लगाने का मकसद भीड़ की निगरानी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का पालन करने से पर्व शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न होगा।

भगवान की कैसे करें पूजा, जाने पूरी विधि…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग