बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » लखीमपुर खीरी में फैमिली क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और धमकी का आरोप

लखीमपुर खीरी में फैमिली क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और धमकी का आरोप

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश):- लखीमपुर खीरी जिले के कुशाही बाजार बेलरायां स्थित फैमिली क्लिनिक के डॉक्टर राजकुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित सुनील कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी सूरत नगर ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज के लिए डॉक्टर राजकुमार से संपर्क किया। 

डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी और पटियाला पैथोलॉजी लैब सिंगाही की रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि हुई। इसके बावजूद डॉक्टर ने मलेरिया का इलाज शुरू कर दिया जिससे सुनील कुमार की तबीयत और बिगड़ती चली गई। जब हालात गंभीर हुए तो परिजनों ने उन्हें आनन फानन में लखीमपुर के हाईवे हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के बाद जब पीड़ित स्वस्थ हुए तो उन्होंने डॉक्टर राजकुमार से गलत इलाज पर सवाल किया। इस पर डॉक्टर नाराज हो गए और न केवल अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया बल्कि यह धमकी भी दी कि अगर शिकायत की तो घर से उठा लिया जाएगा। परिवार ने बताया कि यह धमकी सुनकर सभी लोग दहशत में हैं। सुनील कुमार के पिता जयप्रकाश ने थाना सिंगाही में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले पर सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Lakhimpurkheeri News:- लखीमपुर खीरी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ रुद्राभिषेक पूजन और गणपति विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग