बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Encounter between police and Naxalites : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर………..

Encounter between police and Naxalites : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर………..

दंतेवाडा (छत्तीसगढ़):- छत्तीसगढ़ में पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद उसे एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस वालों ने दावा किया कि उनके साथ नक्सलियों की हुई मुठभेड़ में उन्होंने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। यह पुलिस के हाथ निश्चित ही बड़ी कामयाबी लगी है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  पुलिस और नक्सलियों के बीच घंटे चली इस मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चलाने पर तीन नक्सली हाथ लगे हैं जो मृत पाए गए। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र कैम्प तुमकपाल से बस्तर फाईटर और डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान के लिए गई थी।

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने कहा कि हमें दंतेवाड़ा सुकमा सीमा क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। तीन नक्सली मारे गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।

Read this news also :- IND VS AFG : अफगानिस्तान से होने वाली T-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार……. – Suryodaya Samachar

इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस कर्मियों द्वारा कहा गया है कि दंतेवाड़ा सुकमा सीमा क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी में 3 नक्सली मारे गए। पुलिस कर्मियों ने बताया कि 3 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस कर्मियों के मुताबिक हथियार और गोला-बारूद और नक्सल संबंधी सामग्री भी बरामद की गई है। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग साढ़े पांच (5:30) बजे कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बाकुन्ना गांव के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दंतेवाड़ा और सुकमा की सीमा पर स्थित तुमकपाल और डब्बा कुन्ना की जंगल और पहाड़ी में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ चली। दरभा डिवीजन के तीन पुरुष माओवादियों के शव मुठभेड़ के बाद बरामद किए गए हैं।

इस मुठभेड़ के बाद कुछ देर तक सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान चलाने पर कई गोली बारूद और हथियार भी हाथ लगे। आसपास के क्षेत्र में दंतेवाड़ा जिला और सुकमा के डीआरजी/बस्तर फाइटर्स और सीएएफ और सीआरपीएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

फेसबुक पर भी करें फाॅलो – Facebook

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग