Domestic voilence :- राजातालाब थाना क्षेत्र के गजापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार में असुरक्षा और चिंता का माहौल बना हुआ है।
महिला के अनुसार, उसने सास, ससुर और देवर के खिलाफ राजातालाब थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उनका आरोप है कि शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय पुलिस द्वारा उनके परिजनों से पूछताछ और उन्हें परेशान किया जा रहा है।
Varanasi News :- असवारी में नाला निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया गुणवत्ता और अधूरे कार्य से ग्रामीणों में आक्रोश
उच्च अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी, पुलिस ने जांच की बात कही
पीड़िता ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत करेंगी और न्याय की मांग करेंगी।
वहीं, इस मामले में संबंधित पक्ष का विस्तृत बयान अभी सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







