Delhi Fire :- दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी थाना क्षेत्र में एक कार्डबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग कार्डबोर्ड फैक्ट्री में लगी, जहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया।
दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि भी अभी तक नहीं हुई है।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
बारुईपुर रेप-मर्डर केस : मुख्य आरोपी की मां ने शव लेने से किया इनकार, बोलीं– ;जिसने जैसा किया, वैसा ही फल मिला&
फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







