Home » शिक्षा » CBSE board date sheet changed : सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट में किया गया संशोधन……….

CBSE board date sheet changed : सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट में किया गया संशोधन……….

नई दिल्ली :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी थी जिसमें अब संशोधन किया गया है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के कुछ विषयों के पेपर की तिथियों में बदलाव किया गया है जिसकी जानकारी आप इस पेज से प्राप्त कर सकते हैं। कुछ पेपर्स में बदलाव के साथ ही सीबीएसई ने रिवाइज्ड डेटशीट भी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार सीबीएससी बोर्ड से क्लास 10th, 12th एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर CBSE 10th, 12th Revised Date Sheet 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिवाइज्ड टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Read more news click here :- Javid Matoo arrested : हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन का मोस्ट वांटेड आतंकी जावेद मट्टू को किया गया गिरफ्तार………. – Suryodaya Samachar

CBSE 10th, 12th Revised Date Sheet 2024: इन पेपर्स में हुआ बदलाव

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यहां आपको पूरी डेटशीट दी जा रही है। CBSE ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ CBSE ने कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। सीबीएससी की ओर से कक्षा 10 वीं एवं 12वीं दोनों ही डेटशीट में बदलाव किया है। रिवाइज्ड डेटशीट के अनुसार कक्षा दसवीं के तिब्बती विषय का पेपर पहले 4 मार्च 2024 को आयोजित किया जाने वाले जिसे अब 23 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा रिटेल विषय का पेपर पहले 16 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाला था जिसे अब 26 फरवरी 2024 को संपन्न करवाया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 12वीं फैशन स्टडीज विषय का पेपर पहले 11 मार्च 2024 को होना था जो अब 21 मार्च 2024 को संपन्न करवाया जाएगा। 

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग