Home » उत्तर प्रदेश » चंदौली » Chandauli News :- डवक में रुपये के लालच से धर्म परिवर्तन का आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा

Chandauli News :- डवक में रुपये के लालच से धर्म परिवर्तन का आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा

Chandauli News :- डवक कस्बे में रविवार को रुपये का प्रलोभन देकर एक मकान में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर माहौल गरमा गया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँच गए और हंगामा किया।

डवक निवासी ओमकार नाथ केशरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के रामपुर और अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछ लोग रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

प्रदर्शन में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, रविशंकर तिवारी, आरएसएस चंदौली जिला गौ सेवा प्रमुख राजा, हिंदू युवा वाहिनी चंदौली जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण, संगठन मंत्री शशि प्रकाश, ओमकार, दिलीप, सुनील कुमार, अमन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने की तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।

Varanasi News :- महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, पूजा यादव आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग