बड़ी खबर
Gajab Raat Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग के बावजूद उलझ गई कहानी, सस्पेंस थ्रिलर में रह गईं कई कमियां Tibet Earthquake: तिब्बत में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत; 76 घायल ENG vs SL ODI 2026 : 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड! रिकॉर्ड हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक बोले- हम अपनी गलती जानते हैं CBSE Board Exam 2027: फरवरी से शुरू हो सकती हैं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं! जानें डेटशीट अपडेट और स्मार्ट तैयारी के टिप्स IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर मेष से मीन राशि तक करें ये उपाय! सुख-समृद्धि के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा

Home » बिहार » Bagaha News :- पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवक गंभीर; एक की हालत नाजुक

Bagaha News :- पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवक गंभीर; एक की हालत नाजुक

Bagaha News :- बगहा के गोबर्धना थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैनिक रोड पर पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, गोबर्धना थाना क्षेत्र के बनकटवा पंचायत स्थित झुगंहवा टोला के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सैनिक रोड के रास्ते चिऊटंहा जा रहे थे। इसी दौरान पुल निर्माण कार्य के लिए सड़क पर खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पहुंचाई अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लेकर गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

यह भी पढ़ें :- First bullet train in India :- भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली नई रफ्तार, 2027 तक सूरत से वापी के बीच शुरू हो सकती है हाई स्पीड ट्रेन सेवा

एक युवक की हालत चिंताजनक

ड्यूटी पर तैनात डॉ. विनय कुमार ने बताया कि तीनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में एक युवक की स्थिति फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है।

हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ी गंभीरता

परिजनों ने बताया कि हादसे के समय बाइक पर सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिसके कारण उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस और प्रशासन ने भी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर ही यात्रा करने की अपील की है।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
नीतीश कुमार, पिता धर्मेंद्र राम
कुंदन कुमार, पिता विद्याराम
मुन्ना कुमार, पिता सुकट राम

तीनों युवक गोबर्धना थाना क्षेत्र के बनकटवा पंचायत स्थित झुगंहवा टोला के निवासी हैं।

Electricity Crisis :- बिजली संकट पर उबल पड़ा लोगों का गुस्सा, चार घंटे जाम रही मुख्य सड़क; प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेत नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और उचित संकेतक लगाने की मांग की है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग