बड़ी खबर
Varanasi rape case :- 7 दिन… 18 साल की लड़की.. 23 लड़के  युवती की इज़्ज़त लूटने वाले 6 दरिंदे अरेस्ट, 17 की तलाश जारी.. मिर्जापुर नगर पालिका में अव्यवस्था का बोलबाला: नगर अध्यक्ष पर जनता और सभासदों का फूटा गुस्सा (नगर पालिकापरिषद मिर्जापुर) Operation muskan in MP :- 24 घंटे में गुमशुदा बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला: मोरवा पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहत (सिंगरौली, मध्यप्रदेश) Irfan Pathan :- कमेंट्री से हटाने पर इरफान पठान ने बीसीसीआई को दिया करारा जवाब Lucknow rape case :- 16 साल की लड़की को पिलाया शराब, फिर 4 घंटे तक कार के अंदर किया रेप, दर्दनाक मामला आया सामने सोनभद्र :- प्रेस क्लब डाला द्वारा पत्रकार हित में कार्य करने, क्लब के मजबूती पर हुई चर्चा

Home » राष्ट्रीय » Atal Bihari Vajpayee birthday : सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन, इनके विचार लाते हैं जीवन में सकारात्मक परिवर्तन………………

Atal Bihari Vajpayee birthday : सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन, इनके विचार लाते हैं जीवन में सकारात्मक परिवर्तन………………

नई दिल्ली(Atal bihari vajpayee) :- आज हमारे देश भारत की सबसे लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन है। यह महान हस्ती लाखों दिलों पर राज करती थी। पक्ष हो या विपक्ष सभी दल इनसे प्रेरणा लेते थे। अटल बिहारी वाजपेई जी से किसी का बैर नहीं था। अटल बिहारी वाजपेई को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

Read more :- PM congrats on Christmas : देशभर में क्रिसमस पर दौड़ रही खुशी की लहर, प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई……… 

इन्होंने समाज को कुछ ऐसे विचार दिए जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की चेष्टा रखते हैं। अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन क्रिसमस डे के दिन मनाया जाता है। भले ही वह अब हमारे बीच नहीं हो लेकिन उनके विचार और उनके द्वारा कही गई बातें सदियों तक अमर रहेगी। उन्होंने भारतीय समाज के शासन को बहुत अच्छे से चलने का बेड़ा उठाया था इसीलिए उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भी मानते हैं।

Atal bihari vajpayee

25 दिसंबर को हुआ था भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई  (Atal bihari vajpayee) का जन्म

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के तौर पर मनाते हैं। 25 दिसंबर भारत देश के लिए बहुत ही अच्छा दिन है क्योंकि इस दिन क्रिसमस डे के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भी मनाया जाता है और इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर हम आपको अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचारों से रूबरू कराएंगे जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम करेंगे।

25 दिसंबर का दिन दुनियाभर में खास होता है। इस दिन विश्व के कई देश क्रिसमस का पर्व मनाते हैं। सुशासन दिवस (Good Governance Day 2023) तीन बार भारत देश के प्रधानमन्त्री रह चुके स्व. अटल बिहारी वाजपेयी से संबंधित खास दिन है।

जानिए अटल बिहारी वाजपेई के कुछ ऐसे खास विचार जो आपके जीवन में लाएंगे सकारात्मक परिवर्तन……….

  1. जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए।
  2. • अमावस के अभेद्य अंधकार का अंतःकरण पूर्णिमा की उज्ज्वलता का स्मरण कर थर्रा उठता है।

Atal bihari vajpayee

  1. • शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा होनी चाहिए। ऊँची से ऊँची शिक्षा मातृ भाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए।
  2. • मुझे स्वदेश-प्रेम, जीवन-दर्शन, प्रकृति तथा मधुर भाव की कविताएँ बाल्यावस्था से ही आकर्षित करती रही हैं।
  3. “मेरे पास न तो दादा की दौलत है और न ही पिता की संपत्ति, मेरे पास सिर्फ मेरी मां का आशीर्वाद है, जो इन सबसे बहुत बड़ा है।”
  4. “आप मित्र बदल सकते हैं मगर पड़ोसी नहीं।”
  5. “कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैला हुआ यह भारत एक राष्ट्र है, अनेक राष्ट्रीयताओं का समूह नहीं।”
  6. “सूर्य एक सत्य है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। लेकिन ओस की बूंद भी तो एक सच्चाई है। यह बात अलग है कि यह क्षणिक है।”
  7. “इंसान बनो, केवल नाम से नहीं, रूप से नहीं, शक्ल से नहीं बल्कि हृदय से, बुद्धि से, ज्ञान से बनो।”

हमारी सूर्योदय समाचार की पूरी टीम देश के महान सपूत और लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करती है। 

 

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

फेसबुक पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ – Facebook

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

1 thought on “Atal Bihari Vajpayee birthday : सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन, इनके विचार लाते हैं जीवन में सकारात्मक परिवर्तन………………”

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग