बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » मनोरंजन » Anunay Sood :- मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद का निधन: 32 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत, परिवार में छाया मातम

Anunay Sood :- मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद का निधन: 32 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत, परिवार में छाया मातम

Anunay Sood :- अमेरिका के लास वेगास में नोएडा के प्रसिद्ध ट्रैवल यूट्यूबर अनुनय सूद का निधन हो गया है। वे केवल 32 वर्ष के थे। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स में गहरा शोक है। बताया जा रहा है कि अनुनय की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई।

इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

अनुनय सूद नोएडा सेक्टर 12 के निवासी थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, अनुनय की दो बड़ी बहनें हैं जो इस समय दुबई में रहती हैं। उनकी मां भी हाल ही में बेटियों से मिलने दुबई गई थीं। बेटे के निधन की खबर मिलते ही वे तुरंत नोएडा लौट आईं।

अमेरिका नए प्रोजेक्ट के लिए गए थे

अनुनय के पिता राहुल सूद ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिन पहले ही अमेरिका एक नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में गया था। वहीं, शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

घर में उमड़ा लोगों का सैलाब

नोएडा में स्थित उनके घर पर परिजनों, रिश्तेदारों और चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर कोई उनके परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहा है। पड़ोसी और दोस्तों के अनुसार, अनुनय बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती थे।

अमेरिका से लाने की कोशिशें जारी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अनुनय के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद की जा रही है कि करीब एक सप्ताह में उनका शव नोएडा पहुंचाया जाएगा।

यूट्यूब पर फोटोग्राफी और ट्रैवल ब्लॉग्स से कमाया नाम

अनुनय सूद अपने ट्रैवल व्लॉग्स और फोटोग्राफी कंटेंट के लिए जाने जाते थे। उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो हमेशा प्रेरणादायक और उत्साह से भरे होते थे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैंस और साथी क्रिएटर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Bad Girl OTT Review: समाज में महिला संघर्ष की सशक्त कहानी, जो सोचने पर मजबूर करती है 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग