बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Anti Romio Compaign :- राजातालाब में एंटी रोमियो अभियान तेज, स्कूलों के आसपास संदिग्धों की सघन जांच; छात्राओं को किया जागरूक

Anti Romio Compaign :- राजातालाब में एंटी रोमियो अभियान तेज, स्कूलों के आसपास संदिग्धों की सघन जांच; छात्राओं को किया जागरूक

Anti Romio Compaign :- महिला सुरक्षा और छात्राओं के सुरक्षित माहौल को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजातालाब थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने तीन दिवसीय एंटी रोमियो अभियान के तहत विद्यालयों एवं उनके आसपास विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई, जबकि छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने अंबिका प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज, भैरवनाथ तथा सावित्री इंटर कॉलेज, महगांव के आसपास बिना किसी स्पष्ट कारण के घूम रहे लोगों से पूछताछ की। आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें भविष्य में विद्यालय परिसर एवं छात्राओं के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल 1090, 112, 181 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Asadh Gupta Navratri :- 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, मां दुर्गा की साधना से मिलेगा विशेष पुण्य

मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान प्रभारी मानसी यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में महिला कांस्टेबल विमला देवी, शशिकला पासवान, प्रीति शाह, कोमल दुबे तथा हेड कांस्टेबल जितेंद्र सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखने और छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता या किसी भी असामाजिक गतिविधि में शामिल पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग