बड़ी खबर
Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार? Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे Tata Tiago :- ₹4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, इलेक्ट्रिक मॉडल भी नए अवतार में; फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट

Home » राष्ट्रीय » Amrat Bharat Train : अमृत भारत ट्रेन आज हुई रवाना, लखनऊ में किया गया जोरदार स्वागत……..……..

Amrat Bharat Train : अमृत भारत ट्रेन आज हुई रवाना, लखनऊ में किया गया जोरदार स्वागत……..……..

अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में दो नई अमृत भारत ट्रेन (Amrat Bharat Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मोजूद थे।

पहली अमृत भारत ट्रेन दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस है। वहीं, दूसरी ट्रेन- मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस है।

इसे भी पढ़ें :- Aeroplane crash news : रूस में टला बड़ा विमान हादसा, बर्फ से जमीं नदी पर कराई गई प्लेन की लैंडिंग…………

दोनों ट्रेनों का समय

अयोध्या धाम के रास्ते दरभंगा और आनंद विहार टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 15557/15558 दरभंगा- आनंद विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन चलेगी। दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन (15557) सोमवार और गुरुवार को दोपहर तीन बजे दरभंगा से रवाना होगी। ये ट्रेन अगले दिन आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15558 आनंद विहार टर्मिनस से मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन अगले दिन सुबह 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों तरफ कामतुल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगानिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मानकपुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी।

मालदा टाउन- SMVT बेंगलुरु ट्रेन (13434) मालदा टाउन से हर रविवार सुबह 08.50 मिनट पर रवाना होगी। ये ट्रेन SMVT बेंगलुरु मंगलवार को रात तीन बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 13433 नौ जनवरी 2024 से हर गुरुवार को दोपहर 1.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन मालदा टाउन शनिवार को सुबह 11 बजे पहुंचेगी। दोनों तरफ ये ट्रेन न्यू फरक्का जंक्शन, रामपुर हाट, बोलपुर शातिं निकेतन, बर्द्धमान जंक्शन, दानकुनी, अंदुल, खड़कपुर जंक्शन, बेल्दा, जालेश्वर, बालसोर, सोरो, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड जंक्शन, विशाखापट्टनम, टुनी, समलकोट जंक्शन,राजमुंद्री ट्रेन, इलुरु, विजयवाड़ा जंक्शन, तेनाली जंक्शन, चिराला, ओंगोले, नेल्लौर, गुडूर जंक्शन, रेनीगुंटा जंक्शन, जोलारपट्टी स्टेशन पर रुकेगी।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश-विदेश की अन्य तमाम खबरों की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग