Akshara Singh :- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोन पर बात करते हुए रोती नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी चिंता करने लगे, लेकिन बाद में इसकी असली वजह सामने आई।
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी मां से बात करते हुए भावुक हो जाती हैं। उनकी मां ने उन्हें हौसला देते हुए कहा, “थैंक्स यूनिवर्स, मेरी बहादुर बच्ची।” मां की यह बात सुनते ही अक्षरा अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
बताया जा रहा है कि अक्षरा की भावुकता के पीछे अभिनेता अक्षय कुमार की तारीफ भी एक बड़ी वजह बनी। अक्षरा ने कहा कि अक्षय कुमार ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता की इन बातों ने उन्हें अंदर तक भावुक कर दिया।
हाल ही में अक्षरा सिंह ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस गाने में उनकी और अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अक्षरा के डांस व एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अक्षरा के दोस्त विशाल ने भी वीडियो पर खास टिप्पणी करते हुए लिखा कि जब कोई बड़ा कलाकार आपकी मेहनत को पहचानता है, तो वह पल बेहद खास बन जाता है। उन्होंने अक्षरा को मजबूत और मेहनती कलाकार बताया।
फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अक्षरा को बधाई देने के साथ उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि मेहनत और संघर्ष का फल मिलने पर भावुक होना स्वाभाविक है।
Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






