बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » राष्ट्रीय » Mekedatu dam:- विजय की दिल्ली दौड़, पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु CM विजय, मेकेदातु बांध और मछुआरों की गिरफ्तारी पर रखी बात

Mekedatu dam:- विजय की दिल्ली दौड़, पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु CM विजय, मेकेदातु बांध और मछुआरों की गिरफ्तारी पर रखी बात

Mekedatu dam :- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री बनने के बाद राजधानी दिल्ली का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा रहा, जिसे राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने मेकेदातु बांध परियोजना, तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी और तमिल भाषा से जुड़े विवाद जैसे मुद्दों को प्रधानमंत्री के सामने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर केंद्र सरकार से सकारात्मक सहयोग की उम्मीद है।

Annapurna bhandar :- बंगाल में महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना शुरू, हर महीने खाते में आएंगे ₹3000

इसके अलावा विजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और तमिलनाडु के विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष फंड की मांग की। उन्होंने बंदरगाह, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे प्रोजेक्ट और औद्योगिक कॉरिडोर को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने बड़ा उलटफेर करते हुए डीएमके और एआईएडीएमके जैसी दिग्गज पार्टियों को पीछे छोड़ सरकार बनाई है। सहयोगी दलों के समर्थन से बनी इस सरकार के बाद विजय का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों नजरिए से अहम माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली में हुई यह मुलाकात आने वाले समय में केंद्र और तमिलनाडु सरकार के रिश्तों को नई दिशा दे सकती है।

राशन :- ‘सार्थक-PDS’ से बदलेगी राशन व्यवस्था, फर्जी कार्डधारकों पर सख्ती, गरीबों को मिलेगा पूरा हक

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग