Home » टेक्नोलॉजी » Adhar pan link :- आधार-पैन लिंक कराने की अंतिम तारीख नजदीक, जानिए पूरी प्रक्रिया

Adhar pan link :- आधार-पैन लिंक कराने की अंतिम तारीख नजदीक, जानिए पूरी प्रक्रिया

Adhar pan link :- आधार और पैन कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोग तेजी से दोनों दस्तावेज़ों को आपस में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। नियमों के अनुसार, जो लोग तय समय सीमा तक आधार-पैन लिंक नहीं कराते, उन्हें ₹1000 का विलंब शुल्क देना होगा।

इतना ही नहीं, अगर पैन और आधार को समय रहते लिंक नहीं किया गया, तो पैन कार्ड के निष्क्रिय (Inoperative) होने का भी खतरा बना रहेगा। निष्क्रिय पैन का उपयोग बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग और अन्य वित्तीय कार्यों में नहीं किया जा सकेगा।

आधार और पैन को लिंक कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

स्टेप 1:

इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं और लॉग इन करें।
प्रोफाइल सेक्शन में जाकर ‘Link Aadhaar’ विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2:

अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें और ‘Continue to pay through e-Pay Tax’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3:
अब ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4:
संबंधित Assessment Year चुनें और भुगतान का प्रकार ‘Other Receipts’ चयन करें।

स्टेप 5:
भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के बाद फिर से ‘Link Aadhaar’ पेज पर जाएं।

स्टेप 6:
आवश्यक जानकारी भरकर पैन-आधार लिंक करने का अनुरोध सबमिट करें।
आधार-पैन लिंकिंग क्यों है जरूरी?
सरकारी नियमों के अनुसार, हर नागरिक के लिए आधार और पैन को लिंक करना अनिवार्य है।

जो लोग नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके लिए आधार आधारित सत्यापन जरूरी कर दिया गया है।
31 दिसंबर के बाद, जिन मामलों में दोनों दस्तावेज़ मौजूद होने के बावजूद लिंक नहीं किए गए हैं, उन पर भी लेट फीस लागू होगी।

UIDAI ने KYC प्रक्रिया को बनाया आसान

इस साल UIDAI ने डिजिटल KYC से जुड़े नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत अब बैंक और वित्तीय संस्थान ग्राहकों की पहचान—
आधार OTP आधारित प्रमाणीकरण
वीडियो KYC
या जरूरत पड़ने पर इन-पर्सन वेरिफिकेशन
के जरिए कर सकते हैं। इससे KYC प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा सरल, तेज और सुविधाजनक हो गई है।

Salman Khan :- सलमान खान का 60 की उम्र में दमदार कमबैक, फिटनेस देख नौजवान भी रह गए हैरान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग