बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » मनोरंजन » Salman Khan :- सलमान खान का 60 की उम्र में दमदार कमबैक, फिटनेस देख नौजवान भी रह गए हैरान

Salman Khan :- सलमान खान का 60 की उम्र में दमदार कमबैक, फिटनेस देख नौजवान भी रह गए हैरान

Salman Khan :- बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, लेकिन उम्र उनके फिटनेस लेवल के आगे कहीं टिकती नजर नहीं आ रही। जन्मदिन से ठीक 6 दिन पहले सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ जबरदस्त जिम फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान भी हैं और बेहद खुश भी।
सलमान खान ने इन तस्वीरों के जरिए अपने जन्मदिन की काउंटडाउन शुरू कर दी है। जिम में पसीना बहाते हुए उनकी मसल्स और बाइसेप्स देखकर लोग यही कह रहे हैं कि भाईजान आज भी यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
जिम से शेयर कीं दमदार तस्वीरें
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर जिम की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वे कसरत के बाद बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस टैंक टी-शर्ट और रॉयल ब्लू कलर के शॉर्ट्स पहने हुए हैं। तस्वीरों में उनके मजबूत पैर, बाइसेप्स और फिट बॉडी साफ नजर आ रही है, जिससे जाहिर होता है कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत की है।

तस्वीरों के साथ सलमान ने मजेदार कैप्शन लिखा—

“काश मैं भी 60 साल की उम्र में ऐसा दिखूं!”

इसके साथ उन्होंने लिखा— “अब सिर्फ 6 दिन बाकी हैं।”
सलमान की फिटनेस पर फिदा हुए फैंस
60 की उम्र में सलमान खान का यह अंदाज देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पाए। कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया।
एक यूजर ने लिखा— “आप तो अभी भी 30 के लगते हैं।”
दूसरे ने कहा— “कमबैक हो तो ऐसा!”

किसी ने लिखा— “भाईजान को किसी की नजर न लगे।”
सलमान के डोले-शोले देखकर कई युवा फैंस तक खुद को छोटा महसूस करने लगे और उनकी फिटनेस को सलाम करने लगे।

जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज?

इसी बीच इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हैं कि सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ‘किक 2’ को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला सलमान के खास दिन पर फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी साझा कर सकते हैं।
खबरों के मुताबिक, इस बार फिल्म में कृति सेनन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो सलमान और कृति की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

आने वाली फिल्मों में भी बिजी हैं सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी।
60 की उम्र में भी सलमान खान का यह जोश, फिटनेस और स्टारडम साफ दिखाता है कि भाईजान का जादू अभी खत्म होने वाला नहीं है।

Kalyan padala :-पवन कल्याण पडाला की Bigg Boss Telugu 9 में ऐतिहासिक जीत, माता-पिता के अटूट समर्थन ने दिलाई कामयाबी

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग