Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बिहार में सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 7 लोग मरे, सरकार द्वारा मिलेगी ₹400000 की अनुग्रह राशि……

बिहार में सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 7 लोग मरे, सरकार द्वारा मिलेगी ₹400000 की अनुग्रह राशि……

पटना (बिहार):- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया।

सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त किया गहरा दुख …

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने इस दुखद घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Attack on Israel हिजबुल्लाह ने कर दी इजरायल पर बमों की बौछार

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे चार लाख रुपए ..

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है। इस राशि का वितरण तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पीड़ित परिवारों को इस मुश्किल समय में सहायता मिल सके। राज्य सरकार ने इस घटना की पूरी जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Follow on you tube – suryodayasamachar

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग