बड़ी खबर
Delhi Government :- दिल्ली की ‘लक्ष्मी योजना’ का ऐलान, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 Noida traffic :- कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 11 अगस्त तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक Sawan 2026:- आज से शुरू हुआ पावन सावन, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि Varanasi news :- गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान अवधूत राम की तपस्थली पर गुरु पद पूजा के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु Varanasi news :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने जरूरतमंद माताओं को वितरित किए मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट, ईएसआईसी अस्पताल में चला सेवा अभियान Varanasi news :- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय एवं शताब्दी भवन का किया लोकार्पण, विरासत संरक्षण की सराहना

Home » राष्ट्रीय » Noida News: वेस्ट टू वंडर पार्क का नाम अब नोएडा जंगल ट्रेल………….

Noida News: वेस्ट टू वंडर पार्क का नाम अब नोएडा जंगल ट्रेल………….

Noida News: नोएडा। महामाया फ्लाईओवर और ओखला पक्षी विहार के बीच में बन रहे वेस्ट टू वंडर पार्क का नाम अब नोएडा जंगल ट्रेल होगा। नाम में बदलाव का फैसला नोएडा प्राधिकरण ने लिया है। वहीं, पर्यटकों के यहां पहुंचने में सुगमता के लिए दो करोड़ रुपये खर्च कर अंडरपास भी बनाया जाना है। इसका काम फरवरी में शुरू हो जाएगा।

Mohammad shami : आज भारत की राष्ट्रपति मोहम्मद शमी को करेंगी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित……. – Suryodaya Samachar

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि जंगल ट्रेल में लगने वाली आकृतियों का काम भी चयनित एजेंसी ने शुरू करवा दिया है। इस काम को जेड-टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। यह कंपनी पहले दिल्ली में भारत दर्शन पार्क और वर्ल्ड ऑफ सेवन वंडर्स पार्क भी बना चुकी है। यह पार्क 18.27 एकड़ में बनेगा। इसकी डीपीआर और डिजाइन फाइनल हो गई है। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले इस पार्क को भविष्य में नाइट सफारी में बदला जाएगा। नाइट सफारी बनने पर यह रात को 11 बजे तक पर्यटकों के लिए खुलेगा।

यहां लोग आसानी से पहुंच सकें। इसके लिए वेस्ट टू वंडर पार्क के लिए एक अंडरपास भी बनाया जाएगा। यह अंडरपास कालिंदी कुंज से दलित प्रेरणा स्थल की ओर आने वाली सड़क पर बनेगा। इससे दोनों तरफ खाली पड़ी जमीन आपस में मिल जाएगी। अंडरपास के निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने हैं। प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे फरवरी में निर्माण शुरू हो सके। फर्नीचर मार्केट के पास प्रस्तावित यह अंडरपास करीब सात मीटर चौड़ा और 24.40 मीटर लंबा होगा। अंडरपास से पार्क तक अपने वाहनों से आने वाले पर्यटक पहुंच सकेंगे।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग