बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » राष्ट्रीय » Noida News: शराब के नशे में बिजली के खंबे पर चढ़ा शख्स, जानें पूरी खबर……….

Noida News: शराब के नशे में बिजली के खंबे पर चढ़ा शख्स, जानें पूरी खबर……….

Noida News :- नोएडा के जेवर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जेवर में शराब के नशे में एक शख्स बिजली के खंबे पर चढ़ गया, जिससे वह ट्रांसफार्मर के उपर गिर गया। ट्रांसफार्मर पर गिरने से करेंट के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि वह शख्स फल साप्ताहिक बाजार में लोगों से झगड़ रहा था, जिसकी वजह से पुलिस उसे चौकी पर ले आई थी। 

Ram mandir’s program live streaming in America : विदेश में भी राम मंदिर को लेकर दिखा उत्साह, टाइम्स स्क्वायर पर होगा सीधा प्रसारण……….. – Suryodaya Samachar

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक नोएडा के जेवर कस्बे की पुलिस चौकी के बाहर रविवार को नशे में धुत युवक बिजली के खंबे पर चढ़ गया और नीचे ट्रांसफार्मर पर गिरकर करंट से झुलस गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल लाया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मूल रूप से बुलंदशहर के करौंदा गांव निवासी नौशाद जेवर के मोहल्ला रावलपटटी स्थित अपनी ससुराल में रहता है। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर बाद नौशाद ने अपना नाम सलमान बताते हुए पुलिस को 112 पर कॉल कर दाऊजी मंदिर पर झगड़ा होने की सूचना दी। कुछ देर बाद नौशाद रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में पहुंच गया और वहां लोगों से झगड़ने लगा। वह नशे की हालत में था। पुलिस उसे चौकी ले आई। किसी के शिकायत नहीं करने पर पुलिस ने नौशाद को घर के लिए रवाना कर दिया। नौशाद घर जाने की जगह पास में ही बिजली के खंबे पर चढ़ गया। उसके बाद वह फिसल कर नीचे रखे ट्रांसफार्मर पर आ गिरा और करंट की चपेट में आ गया।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग