बड़ी खबर
Narendra Modi :- सोना खरीदने से बचें, विदेश यात्रा भी टालें… PM मोदी की नई अपील, 7.8% GDP ग्रोथ के बीच क्यों कही ये बात? OBC Reservation :- OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, जानिए किन लोगों को मिलेगा आरक्षण का लाभ Saharsa News :- सहरसा में 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद, ई-रिक्शा से हो रही थी तस्करी; एक गिरफ्तार NISAR Satelite :- नेपाल बाढ़ में NISAR की ‘खामोशी’ पर सवाल, जिस सैटेलाइट को हिमालयी आपदाओं की निगरानी के लिए बनाया गया, उसने अलर्ट क्यों नहीं दिया? Sugar Price :- चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक्स-मिल भाव ₹67 से घटकर ₹47 किलो; जानिए आपको कब मिलेगी सस्ती चीनी Food Safety :- होटल-रेस्तरां में गंदा खाना मिला तो तुरंत करें शिकायत, FSSAI ने आसान किया शिकायत का रास्ता

Home » Uncategorized » Saharsa News :- सहरसा में 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद, ई-रिक्शा से हो रही थी तस्करी; एक गिरफ्तार

Saharsa News :- सहरसा में 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद, ई-रिक्शा से हो रही थी तस्करी; एक गिरफ्तार

Saharsa News :- बिहार के सहरसा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहरा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक ई-रिक्शा और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। मामले में सुपौल निवासी पन्ना लाल साह को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की वाहन चेकिंग

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के जरिए सुपौल की ओर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहरसा लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुख्तार मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

इसी दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 47 पैकेट में कुल 47 किलो 425 ग्राम मादक पदार्थ बरामद होने का दावा पुलिस ने किया।

सुपौल के युवक को मौके से पकड़ा

पुलिस ने मौके से सुपौल निवासी पन्ना लाल साह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे सहरसा में किसे पहुंचाया जाना था।

NISAR Satelite :- नेपाल बाढ़ में NISAR की ‘खामोशी’ पर सवाल, जिस सैटेलाइट को हिमालयी आपदाओं की निगरानी के लिए बनाया गया, उसने अलर्ट क्यों नहीं दिया?

तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी संभावित भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

BYTE: प्रभारी सीडीपीओ ओम प्रकाश
लोकेशन: सहरसा, बिहार
संवाददाता: विकास कुमार

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग