Sunil Pal :- कॉमेडियन Samay Raina ने अपनी नई स्टैंडअप स्पेशल “Still Alive” में India’s Got Latent विवाद पर खुलकर बात की और अपने आलोचकों पर तीखे तंज कसे हैं।
स्पेशल में Samay Raina ने कहा, “हम कश्मीरी क्रॉस फायर में ही मारे जाते हैं”। उन्होंने इस लाइन के जरिए पिछले साल हुए विवाद के दौरान खुद पर पड़े दबाव और आलोचना को डार्क ह्यूमर के साथ एक्सप्रेस किया।
Samay ने आगे कहा कि विवाद के समय “सब हमको खाने आ गए थे — पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटीज़, Sunil Pal…”। उन्होंने Sunil Pal पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि Sunil Pal उन्हें Kapil Sharma से सीखने की सलाह दे रहे थे, जबकि खुद Kapil अगले एपिसोड में आने वाले थे।
Ranveer Allahbadia (BeerBiceps) पर भी Samay ने रोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में तंज कसा।
यह स्पेशल India’s Got Latent शो के विवाद के बाद Samay Raina की वापसी के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने पूरे मामले को अपनी स्टाइल में हैंडल किया है।
फरवरी 2025 में Samay Raina के शो India’s Got Latent के एक एपिसोड में Ranveer Allahbadia के विवादित कमेंट के बाद भारी आलोचना हुई थी। कई लोगों ने शो पर FIR दर्ज कराई थी, जिसमें Sunil Pal, Mukesh Khanna और B Praak जैसे नामों ने भी खुलकर आलोचना की थी।
Samay Raina ने उस समय शो के एपिसोड्स भारत में हटाने का फैसला लिया था। अब “Still Alive” स्पेशल में उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







