बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Ramnagar Dowry Death :- रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; अप्रैल में हुई थी शादी, बेड पर मिला शव

Ramnagar Dowry Death :- रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; अप्रैल में हुई थी शादी, बेड पर मिला शव

Ramnagar Dowry Death :- बिहार के बगहा जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। विवाह के कुछ ही महीनों बाद महिला का शव उसके कमरे में बेड पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान प्रियंका देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी इसी वर्ष अप्रैल महीने में रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव निवासी चंदन राम से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात प्रियंका की गला दबाकर हत्या की गई और शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Saharsa Bridge Accident :- अधूरे पुल ने ली दो मासूम बहनों की जान, स्कूल से लौटते समय गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत

परिजनों का आरोप

  • दहेज के लिए लगातार किया जा रहा था उत्पीड़न।
  • मायके से पैसे लाने का बनाया जा रहा था दबाव।
  • विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
  • गला दबाकर हत्या करने का आरोप।

पुलिस क्या बोली?

पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। यदि जांच में दहेज हत्या या अन्य आपराधिक साक्ष्य सामने आते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग