बड़ी खबर
Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार? Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे Tata Tiago :- ₹4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, इलेक्ट्रिक मॉडल भी नए अवतार में; फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट Mekedatu dam:- विजय की दिल्ली दौड़, पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु CM विजय, मेकेदातु बांध और मछुआरों की गिरफ्तारी पर रखी बात Annapurna bhandar :- बंगाल में महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना शुरू, हर महीने खाते में आएंगे ₹3000

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- गो तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, ग्राम प्रधान पद से हटाए गए, पंचायत अधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी निलंबित

Mirzapur News :- गो तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, ग्राम प्रधान पद से हटाए गए, पंचायत अधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी निलंबित

Mirzapur News :- जनपद में गो तस्करी से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विकास खंड लालगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबहा देवघटा (सोनवर्षा) के ग्राम प्रधान श्याम बहादुर पटेल को पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा-12 के तहत तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने मामले में लापरवाही और अनियमितताओं को देखते हुए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण लाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पशुधन प्रसार अधिकारी जगदंबा प्रसाद सिंह (राजकीय पशु सेवा केंद्र, लहगंपुर, लालगंज) को भी जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।

क्या थीं अनियमितताएं?
जांच के दौरान निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल उरुवा, सोनवर्षा (लालगंज) में अभिलेखीय संख्या और स्थल पर संरक्षित गोवंशों की संख्या में अंतर पाया गया। इसके अलावा आश्रय स्थल पर रखे गए गोवंशों की टैगिंग नहीं की गई थी। शासकीय कार्यों में रुचि न लेने, सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप भी सामने आए।

अस्थायी प्रधान नियुक्ति के निर्देश
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायत/ग्रामसभा की बैठक नियमानुसार आयोजित कराकर निर्वाचित सदस्यों में से किसी एक सदस्य को अस्थायी ग्राम प्रधान का प्रभार सौंपने का प्रस्ताव तत्काल सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं और गोवंश संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Mirzapur News :- अहरौरा में भीषण आग: किराना होलसेल और ज्वेलर्स की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग