बड़ी खबर
Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार? Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे Tata Tiago :- ₹4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, इलेक्ट्रिक मॉडल भी नए अवतार में; फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मीरजापुर में मां-बेटे की निर्मम हत्या से सनसनी, बाजार में पसरा सन्नाटा

Mirzapur News :- मीरजापुर में मां-बेटे की निर्मम हत्या से सनसनी, बाजार में पसरा सन्नाटा

Mirzapur News :- स्थानीय बाजार क्षेत्र में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब मां और बेटे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की खबर फैलते ही पूरा बाजार दहशत में आ गया और सन्नाटा छा गया।

मृतकों की पहचान कारोबारी आयुष गुप्ता (32 वर्ष) और उनकी मां उषा गुप्ता (62 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के क्षत-विक्षत शव घर से करीब 100 मीटर दूर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आयुष गुप्ता की बाजार में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान थी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्र ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम प्रभारी विनय कुमार राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

⚖️ जमीन विवाद बना हत्या की वजह?
प्रारंभिक जांच में जमीन और संपत्ति विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। मृतक आयुष के पिता स्वर्गीय प्रेमचंद गुप्ता की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से एक बेटा राहुल और बेटी गुंजा हैं, जबकि दूसरी पत्नी उषा गुप्ता से दो बेटियां और एक बेटा आयुष था।

प्रेमचंद गुप्ता के निधन के बाद से ही संपत्ति को लेकर परिवार में कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी थी। मामला तहसील तक भी पहुंचा था। ऐसे में पुलिस की शक की सुई परिजनों की ओर भी घूम रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Mirzapur News :- रास्ते और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में लाठीचार्ज, कई घायल; दो गिरफ्तार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग