Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- रास्ते और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में लाठीचार्ज, कई घायल; दो गिरफ्तार

Mirzapur News :- रास्ते और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में लाठीचार्ज, कई घायल; दो गिरफ्तार

Mirzapur News :- थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एक खनन क्षेत्र में रास्ते के विवाद और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो प्रभावशाली पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेता संजय भाई पटेल का भगौतीदेई खनन क्षेत्र में “आशीर्वाद” नामक प्लांट संचालित है। प्लांट में आने-जाने वाली गाड़ियों के रास्ते को लेकर दूसरे प्लांट संचालक शिवकुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल से विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से हमला हुआ, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं।

संजय भाई पटेल ने आरोप लगाया है कि शिवकुमार सिंह अपने साथियों के साथ उनके कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से शैलेश सिंह ने संजय भाई पटेल के समर्थकों पर एएनए स्टेशन प्लांट की चारदीवारी तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गनेश और सहान अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि दोनों पक्ष राजनीतिक रूप से प्रभावशाली बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील बन गया है।

Unnao News :- यूपी के उन्नाव में लव मैरिज के एक महीने बाद नवविवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग