बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » उत्तर प्रदेश » Diwali 2025 :- दीपावली से पहले बड़ा धमाका! पटाखा मंडी में भीषण आग

Diwali 2025 :- दीपावली से पहले बड़ा धमाका! पटाखा मंडी में भीषण आग

Diwali 2025 :- फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 19 अक्टूबर 2025। दीपावली से पहले फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। शहर के एमजी कॉलेज मैदान में लगी पटाखा मंडी में अचानक आग लगने से भारी तबाही हो गई। आग लगने के बाद एक के बाद एक तेज विस्फोट हुए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में लगभग 70 दुकानें जलकर राख हो गईं और 50 से ज्यादा मोटरसाइकिलें आग की चपेट में आकर खाक हो गईं।

यह हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले एक दुकान से चिंगारी उठी और फिर देखते ही देखते पूरी मंडी आग की लपटों में घिर गई। वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। तेज धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसमान में घना धुआं फैल गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के मुताबिक प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। आग लगते ही पटाखे फटने लगे, जिससे आग तेजी से फैल गई और दमकल टीमों को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया।

6 लोग गंभीर रूप से झुलसे

हादसे में अब तक 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टियों और रेत का भी सहारा लिया, वहीं हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत और बचाव कार्य जारी है।

UP News :- अयोध्या में CM योगी का बड़ा हमला: बोले- बाबर की कब्र पर सजदा करने वालों ने राम मंदिर का न्योता ठुकराया

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग