बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » बिहार » SHEOHAR NEWS :- बागमती नदी में दो युवकों की डूबने से मौत, शवों की तलाश जारी

SHEOHAR NEWS :- बागमती नदी में दो युवकों की डूबने से मौत, शवों की तलाश जारी

SHEOHAR NEWS :- पूरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां पंचायत स्थित बागमती नदी में जलबोझी के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय मुखिया सुनैना देवी के पति सुनील कुमार ने बताया कि बिसाही वार्ड नंबर 6 निवासी भाग्य नारायण साह के 19 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार तथा अवध साह के 25 वर्षीय पुत्र चुन चुन कुमार रविवार को बागमती नदी में लखराऊं के लिए जलबोझी करने गए थे। इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

A girl killed after sex :-10 हजार देकर पूरी रात के लिए ले गया होटल, और फिर सुबह मिली लाश, जानिए क्या हुआ लड़की के सा

घटना की सूचना मिलते ही पूरनहिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। शवों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की है, ताकि शवों को जल्द से जल्द निकाला जा सके।

घटना के बाद से दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।

बागमती नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण शवों की तलाश में कठिनाई हो रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचेगी और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग