बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं :- विनीत सिंह

Mirzapur news :- गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं :- विनीत सिंह

Mirzapur news :- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी] नगर के दक्षिण तरफ स्थित ग्राम सभा हिनौता में चौहान बालू मण्डी में पूर्व प्रधान अमरनाथ चौहान के तत्वावधान में मीरजापुर, सोनभद्र के एम एस सी श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के कर कमलों द्वारा गरीबों, जरुरतमंदों को लगभग तीन सौ कम्बल का विरण किया गया। इस भीषण ठंड में कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए विनीत सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।

ऐसा करने से मुझे आन्तरिक शान्ति मिलती है। ऐसे कार्य करने के लिए समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। सरकार तो अपने बजट के अनुसार ऐसे कार्य करती ही रहती है किन्तु पूरी तरह सरकार पर निर्भर रहने से इस तरह के पुनीत कार्य अधुरे रह जाते हैं इसलिए समाजिक व्यक्तियों को ऐसे कार्य के लिए आगे आना चाहिए। कम्बल वितरण समारोह में ग्राम सभा के हर मौजा से पात्र व्यक्ति आये हुए थे। 

PM suryodaya Yojna : बिजली के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलापंचायत मीरजापुर के अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वाराणसी से आये हुए बाबू विजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भीषण ठंड में कम्बल वितरण करना ईश्वर की प्ररणा से होता है। इसका फल दूरगामी होता है अत:ऐसे पुण्य कार्य में सभी को हांथ बटाना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे जिलापंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने कहा कि जरूरतमंदों की हर जरूरत पर मदद होती रहेगी।

Mirzapur news

एम एल सी विनीत सिंह के आने पर आयोजक सहित ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। आयोजक पुर्व प्रधान अमरनाथ चौहान ने बुके तथा मां भण्डारी देवी की प्रतिमा देकर उन्हें सम्मानित किया। आयोजक के पुत्र अजीत चौहान ने मुख्य अतिथि महोदय का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

समारोह में जिलापंचायत सदस्य राममनोहर यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य प्रह्लाद सिंह, किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, गोपाल दास गुप्ता, डॉ.अशोक शर्मा, पंचम पाल, उपेन्द्र सिंह, संजय सिंह गहरवार, चन्द्रमा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रमोद केशरी ने किया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग