बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » राष्ट्रीय » 15 August 1947 : भारत इस बार मनाएगा 78 वां स्वतंत्रता दिवस…

15 August 1947 : भारत इस बार मनाएगा 78 वां स्वतंत्रता दिवस…

15 अगस्त 2024 : भारत इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह दिन देश की आज़ादी की याद में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी, और तब से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित करते हैं। पूरे देश में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और परेड का आयोजन किया जाता है, जो देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।

इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश के विकास, प्रगति और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बलिदान और देश के लिए उनके योगदान को याद दिलाता है। स्वतंत्रता दिवस केवल एक अवकाश नहीं, बल्कि यह दिन है जब हम अपने देश की संप्रभुता, स्वतंत्रता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का स्मरण करते हैं।

मोदी जी 11वीं बार राष्ट्र को करेंगे संबोधित 

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सुबह 7:30 बजे अपना लगातार 11 वां स्वतंत्रता दिवस भाषण देंगे।

यह भी पढ़ें : योगी आदित्य ने राष्ट्रीय राजमार्गों के परियोजनाओं से संबंधित नितिन गडकरी जी के साथ बैठक की…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग