बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राष्ट्रीय » एलिवेटेड रोड पर ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की एंट्री हुई बंद, पकड़े जाने पर इतने हजार का कटेगा चालान………..

एलिवेटेड रोड पर ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की एंट्री हुई बंद, पकड़े जाने पर इतने हजार का कटेगा चालान………..

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश):- गाजियाबाद से यातायात से जुड़ी एक बेहद अहम खबर है। पुलिस ने मोटर व्हीक्ल एक्ट की धारा 178 के तहत एलिवेटेड रोड पर हादसे रोकने के लिए ई-रिक्शा ट्रैक्टर ट्रॉली साइकिल और ऑटो का प्रवेश वर्जित करने का नियम लागू किया है। निगरानी के लिए यहां पर पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गई है इस तरह के वाहनों का प्रवेश पहले से ही जिले में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित है।

Ram mandir news : रामनगरी अयोध्या में टूटेगा सऊदी अरब का रिकॉर्ड, एयरपोर्ट पर होगी 150 कमांडो की तैनाती……. – Suryodaya Samachar

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और साइकिल का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यह नियम बुधवार से लागू कर दिया गया है। इसके लिए एलिवेटेड रोड पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, यदि नियम का उल्लंघन किया गया तो संबंधित के खिलाफ 20 हजार रुपये तक का चालान हो सकता है। एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं, अचानक ट्रैक्टर- ट्रॉली, ई- रिक्शा सामने आने पर वाहन चालक को ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिस कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। मोटर व्हीक्ल एक्ट की धारा 178 के तहत नियम लागू

इसीलिए पुलिस ने मोटर व्हीक्ल एक्ट की धारा 178 के तहत एलिवेटेड रोड पर हादसे रोकने के लिए ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्रॉली, साइकिल और ऑटो का प्रवेश वर्जित करने का नियम लागू किया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहले से है बैन

निगरानी के लिए यहां पर पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गई है, इस तरह के वाहनों का प्रवेश पहले से ही जिले में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित है।

एनएच-नौ पर ई-रिक्शा के चलाने पर भी रोक लगाई गई है। एडीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र सिंह ने बताया कि नए नियम के तहत बुधवार से एलिवेटेड रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल, ट्रैक्टर-ट्रॉली के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

देश विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग