बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » खेल » अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की कप्तानी करेंगे पृथ्वी शॉ, टीम की गई निर्धारित…..

अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की कप्तानी करेंगे पृथ्वी शॉ, टीम की गई निर्धारित…..

नई दिल्ली :- पाकिस्तान में अगले साल होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि यह करीब 8 साल के बाद खेला जाने वाला है। पिछली बार 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था। पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था।

देखना है 2025 चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) को कौन सी टीम जीतने में सफल रहती है। आगामी टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का खुलासा कर दिया गया है। आइए विस्तार से जान लेते हैं कि प्लेयर्स को इसमें मौका दिया गया है।

Champions Trophy 2025 में पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी!

 

19 फरवरी 2025 से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत होने वाली है। बता दें कि कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा लेने वाली हैं। ये वो टीमें हैं जो पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अंक तालिका में 1 से 8 नंबर के बीच मौजूद थे।

9 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर सबको काफी इंतजार होगा। बता दें का इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को उतार सकती है। ऐसे में दूसरे सचिन तेंदुकर कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। इसके अलावा टीम में रियान पराग को उपकप्तान की भूमिका दी जा सकती है।

अर्जुन तेंदुलकर समेत 5 खिलाड़ियों का डेब्यू

पाकिस्तान में आयोजित किए जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में भारतीय टीम की ओर से 5 युवा खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है। इसमें ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर, अभिषेक शर्मा, यशस्वी जयसवाल, तुषार देशपांडे, प्रभसिमरन सिंह का नाम शामिल है।

इन प्लेर्यस ने निरंतर आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश की है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इस टूर्नामेंट में इन युवाओं को इनाम दे सकती है। आइए एक नजर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए भारत के 16 सदस्यीय संभावित स्क्वॉड पर डाल लेते हैं।

Champions Trophy 2025 के लिए भारत का संभावित स्क्वॉड:

शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अर्जुन तेंदुलकर, रियान पराग (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, तुषार देशपांडे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग