बड़ी खबर
Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार? Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे Tata Tiago :- ₹4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, इलेक्ट्रिक मॉडल भी नए अवतार में; फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट Mekedatu dam:- विजय की दिल्ली दौड़, पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु CM विजय, मेकेदातु बांध और मछुआरों की गिरफ्तारी पर रखी बात Annapurna bhandar :- बंगाल में महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना शुरू, हर महीने खाते में आएंगे ₹3000

Home » Uncategorized » लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के दिन रैली निकालने को लेकर हुआ जमकर हंगामा……..

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के दिन रैली निकालने को लेकर हुआ जमकर हंगामा……..

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के दिन जमकर हंगामा हुआ है। लखनऊ के पारा क्षेत्र के मोहानरोड-काकोरी मोड़ के पास स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइक और कार रैली निकाली गई थी, जिसमें वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हंगामा हो गया। इस दौरान जमकर ईंट पत्थर भी चले हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

जानकारी के अनुसार, मोहानरोड पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। हंगामे की वजह से सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था। जाम लगने से आम लोगों को काफी परेशानी हुई और जाम के झाम से जूझते रहे। हंगामा के दौरान ही ईंट पत्थर भी चले। इस दौरा मोहानरोड के पास स्थित नीलम पैलेस को भी निशाना बनाया गया।

इधर, मोहानरोड पर हंगामे को देखकर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन मोहानरोड चौकी प्रभारी व इंस्पेक्टर सूचना मिलने पर भी नहीं पहुंचे। इस वजह से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। 

Read this news also – इसरो ने किया धरती की निगरानी के लिए सफल प्रक्षेपण 

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग