बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » राष्ट्रीय » दौड़ने को तैयार है देश की पहली वंदे भारत मेट्रो, जाने क्या है खासियत!!

दौड़ने को तैयार है देश की पहली वंदे भारत मेट्रो, जाने क्या है खासियत!!

New delhi (नई दिल्ली): वंदेभारत एक्‍सप्रेस की सफलता के बाद अब देश की पहली वंदेभारत मेट्रो दौड़ने को तैयार है. भारतीय रेलवे ने वंदेभारत मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कर दिया है, जो जल्‍द ही पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद आम लोगों के सफर के लिए यह प्रीमियम ट्रेन उपलब्‍ध हो जाएगी। फिलहाल आम लोगों के मन में इसके किराए को लेकर सवाल उठ रहे होंगे, तो आइए जानें इसका संभावित किराया क्‍या हो सकता है?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदेभारत मेट्रो में मेट्रो और वंदेभारत एक्‍सप्रेस दोनों का मिलाजुला रूप है। मौजूदा समय 52 वंदेभारत एक्‍सप्रेस का संचालन सफलता से हो रहा है।

वंदेभारत मेट्रो की खासियत

इस ट्रेन की खासियत यह होगी कि 100 किमी. की स्‍पीड मौजूदा वंदेभारत से भी कम समय में पकड़ लेगी, यानी इनका पिकअप का समय और घटा है। मौजूदा वंदेभारत एक्‍सप्रेस को जीरो से 100 किमी.की स्‍पीड पकड़ने में 52 सेकेंड लगते हैं, लेकिन वंदेभारत मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया जा गया है कि जीरो से 100 की स्‍पीड 45 से 47 सेकेंड में पकड़ लेती है। लेकिन इसकी अधिकतम स्‍पीड मौजूदा वंदेभारत एक्‍सप्रेस से कम रखी गयी। अभी इसकी स्‍पीड 180 किमी. प्रति घंटे है लेकिन वंदेभारत मेट्रो की स्‍पीड 130 किमी. प्रति घंटे है। क्‍योंकि वंदेभारत मेट्रो के स्‍टेशन पास-पास होंगे, इसलिए ज्‍यादा तेज स्‍पीड रखने की जरूरत नहीं होगी। 

क्या हो सकता है किराया

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वंदेभारत का किराया बहुत किफायत वाला ही होने की संभावना है। इसके लिए मेट्रो और आरआरटीएस दोनों के किराए का अध्‍ययन भी किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी के अनुसार किराया कम रखने से अधिक से अधिक लोग वंदेभारत मेट्रो का लाभ ले सकेंगे। जल्‍द ही किराया तय कर लिया जाएगा।

124 शहरों को जोड़ने की तैयारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदेभारत मेट्रो देश के करीब 124 शहरों को जोड़ेगी ।  इनमें से कुछ संभावित रूट तय हो चुके हैं। इनमें लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी, भुवनेश्वर-बालासोर, आगरा-दिल्‍ली, तिरूपति-चेन्‍नई और दिल्‍ली-मुरादाबाद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Ram mandir news : कश्मीरी केसर से किया जाएगा रामलला का राजतिलक, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने सौंपा कश्मीरी केसर…………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग