Viral video :- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में स्कूल की प्राचार्य और पुस्तकालय प्रभारी के बीच हुई हाथापाई का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है। यह घटना एक सरकारी स्कूल में दो महिला शिक्षकों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट से जुड़ी है।
इस वायरल वीडियो में एक महिला जहां विद्यालय की प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं, वहीं दूसरी महिला पुस्तकालय में शिक्षिका के रूप में तैनात हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों शिक्षिकाएं सार्वजनिक मर्यादा और अपने पद की गरिमा को भुलाकर खुलेआम आपस में भिड़ गईं।
सरगुन के एक विद्यालय में दो शिक्षकों की आपस में इतनी लड़ाई हो गई की कपड़े फाड़ने पर मजबूर हो गए। आईए देखते हैं पूरा वीडियो :- #mpnews #LaCasaDeLosFamososCol2 #JeffSaturRedGiantD2 #JeffSaturRedGiantConcert #JeffSaturRedGiantConcert_D2 #GOT7_NESTFESTinBKK @EduMinOfIndia pic.twitter.com/RPMYF36JGi
— Suryodaya Samachar (@suryodayasamach) May 5, 2025
विद्यालय परिसर के अंदर ही दोनों के बीच बाल पकड़ने से लेकर थप्पड़ों की बौछार तक देखी गई। बताया जा रहा है कि एक शिक्षिका ने दूसरी का मोबाइल ज़मीन पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। वीडियो के वायरल होते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया, जिसके तहत दोनों शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने जारी किया आदेश
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, प्रशांत आर्या ने स्थिति को गंभीर मानते हुए प्राचार्य और लाइब्रेरियन दोनों को तत्काल निलंबन आदेश जारी कर दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना खरगोन जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की है। वायरल वीडियो में जिन दो महिला कर्मचारियों का नाम सामने आया है, उनमें विद्यालय की प्राचार्य प्रवीण दाहिया और पुस्तकालय प्रभारी मधुरानी शामिल हैं।
दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रही है। दोनों शिक्षिकाओं को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राचार्य दाहिया को आईसीयू में भर्ती किया गया, जबकि लाइब्रेरियन मधुरानी को जनरल वार्ड में दाखिल किया गया है।
http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/raid2-box-office-collection-started-box-office-on-third-day-half-century/
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या ने स्कूल परिसर और अस्पताल दोनों स्थानों पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। अब इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली मुख्यालय को भेजी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







