बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi shree Shyam hospital news:- सीएचसी प्रभारी के आदेश के बावजूद श्री श्याम हॉस्पिटल धड़ल्ले से संचालित

Varanasi shree Shyam hospital news:- सीएचसी प्रभारी के आदेश के बावजूद श्री श्याम हॉस्पिटल धड़ल्ले से संचालित

Varanasi shree Shyam hospital news :- फूलपुर क्षेत्र स्थित बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्री श्याम हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहा है। कुछ दिन पूर्व विभागीय टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की थी, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई थीं। जांच के बाद सीएचसी प्रभारी वरुण कुमार ने अस्पताल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र यादव ने आदेशों की अनदेखी करते हुए अस्पताल को मनमाने ढंग से संचालित करना जारी रखा है। प्रतिदिन दर्जनों मरीज यहां भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं, जबकि अस्पताल का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही उसके पास मानक सुविधाओं और इसके साथ ही वैध अनुमति की भारी कमी भी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ऐसे बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पताल खुलेआम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई केवल कागज़ों तक सीमित दिखाई दे रही है। आदेश जारी करने के बाद भी अस्पताल के संचालन पर रोक न लगना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोग अब जिला प्रशासन से सख्त हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग