बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi:- मानसिक अस्पताल में भर्ती कर मिशन शक्ति टीम ने बचाई विक्षिप्त महिला की जान

Varanasi:- मानसिक अस्पताल में भर्ती कर मिशन शक्ति टीम ने बचाई विक्षिप्त महिला की जान

Varanasi News :- वाराणसी के राजातालाब थाना की मिशन शक्ति टीम ने अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को संरक्षण देकर मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

थाना राजातालाब की मिशन शक्ति टीम ने एक सराहनीय और मानवीय कार्य करते हुए समाज के सामने अच्छी मिसाल पेश की है। थाने पर प्राप्त एक अज्ञात विक्षिप्त (मानसिक रूप से अस्वस्थ) महिला को टीम ने तत्काल अपने संरक्षण में ले लिया और उसके समुचित इलाज की व्यवस्था की।

मिशन शक्ति टीम प्रभारी मानसी यादव और साकेत पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला को प्राथमिक देखभाल प्रदान की। इसके बाद उसे मानसिक चिकित्सालय, वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसकी विस्तृत चिकित्सीय जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। चिकित्सालय में महिला की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

यह घटना मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य न सिर्फ जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक भी हैं।

रिपोर्ट: अजय कुमार गुप्ता

Mirzapur:मीरजापुर में बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार-पैन कार्ड बनाकर अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग