Varanasi News :- प्रयत्न संस्था द्वारा के.एन.एच. के सहयोग से संचालित परियोजना संबल के अंतर्गत 50 गांवों की 151 किशोरियों को जीवन कौशल पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 5 बैचों में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य किशोरियों को बाल संरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
प्रशिक्षण सत्र में बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती निरूपमा सिंह ने किशोरियों को बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 और 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 112 (पुलिस सहायता) जैसे जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
रिसोर्स पर्सन उषा शर्मा और रीना त्यागी ने किशोरियों को बाल विकास की अवस्थाएं, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव, माहवारी और माहवारी प्रबंधन, जीवन कौशल एवं संवाद कौशल जैसे विषयों पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, समस्या समाधान, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के विकास पर भी जोर दिया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमिला देवी, मंजू देवी, दिनेश कुमार, ज्योति कुमारी, अंतिमा देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, मायावती, जियालाल और सुमन देवी का विशेष योगदान रहा।
Varanasi news:- सिगरा स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में पेट पाल्स हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन सम्पन्न
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







