बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व बारिश से निपटने को लेकर विशेष निर्देश

Varanasi News :- पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व बारिश से निपटने को लेकर विशेष निर्देश

Varanasi News :- माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे के मद्देनज़र पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बरसात की आशंका को देखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया:

कार्यक्रम स्थल एवं पार्किंग स्थलों पर वर्षा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए चेकर्ड-प्लेट्स लगाने के निर्देश दिए गए।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 हाइड्रोलिक क्रेनों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

मंच एवं पंडालों को जलरोधक और सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

सभी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को रेनकोट उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल, जर्मन हैंगर, स्टेज और हेलीपैड सहित पूर्व चिन्हित स्थलों का गहन निरीक्षण कर समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने की बात कही गई।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने हेतु दिए गए अन्य निर्देश:

सभा स्थल व आसपास के क्षेत्रों में रहने व काम करने वाले सभी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराया जाए।

बैरिकेडिंग कार्य समय से पूर्ण हो और रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका सख्ती से अनुपालन हो।

संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित की जाए।

दिशा-सूचक संकेतक स्पष्ट व पर्याप्त मात्रा में लगाए जाएं ताकि भीड़ प्रबंधन सहज रहे।

अग्निशमन यंत्र एवं फायर टेंडर की निर्बाध आवाजाही हेतु मार्ग आरक्षित रखा जाए।

आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी हेतु वैकल्पिक मार्ग चिन्हित कर तैयार रखा जाए।

समस्त व्यवस्थाओं – सुरक्षा, पार्किंग, रूट डायवर्जन व वैकल्पिक प्रबंधों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।

Varanasi News :- धरोहर संरक्षण सेवा संगठन की संस्कृति संवाद यात्रा पहुँची चंदौली

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री आकाश पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अंशुमान मिश्रा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग