बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- संकटमोचन मंदिर महंत के घर करोड़ों की चोरी, मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, छह गिरफ्तार

Varanasi News :- संकटमोचन मंदिर महंत के घर करोड़ों की चोरी, मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, छह गिरफ्तार

Varanasi News :- संकटमोचन मंदिर के महंत और आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र के तुलसी घाट स्थित आवास पर हुई करोड़ों की चोरी के मामले में वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कोदोपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से तीन को पुलिस की गोली लगी है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की पृष्ठभूमि:

रविवार को प्रो. मिश्र के घर से कीमती गहनों और ₹3 लाख नकद की चोरी हुई थी। वे दिल्ली में थे और सोमवार को लौटकर भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Varanasi News :- शीतलाष्टमी पर नमामि गंगे ने की माता शीतला की आरती, स्वच्छता का दिया संदेश

मुठभेड़ की कार्रवाई:

पुलिस को सर्विलांस के जरिए सूचना मिली कि आरोपी कोदोपुर में चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विक्की तिवारी (कैमूर, बिहार), जितेंद्र सिंह उर्फ गोलू और राकेश दुबे घायल हो गए। तीन अन्य—दिलीप उर्फ बंसी चौबे (भगवानपुर), अतुल शुक्ला (फतेहपुर), और शनि (देवरिया) को भी गिरफ्तार किया गया। सातवां आरोपी सुरेंद्र फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

चोरी में शामिल निकले पूर्व कर्मचारी:

डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी प्रो. मिश्र के वर्तमान या पूर्व घरेलू कर्मचारी रह चुके हैं। इनके पास से चोरी के गहने, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और सभी आरोपितों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं, पूजा विधि, व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग