Varanasi news :- [ रिपोर्टर सुजीत सिंह] आपरेशन चक्रब्यूह के तहत दोनों थाना द्वारा अलग-अलग जगह वाहन चेकिंग के दौरान थाना रामनगर पुलिस एवं थाना लंका पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थान पर गौर तस्करों के साथ मुठभेड़ के दौरान थाना लंका पुलिस द्वारा दो गो तस्कर घायल समेत चार गौ तस्कर गिरफ्तार एवं थाना रामनगर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक गो तस्कर घायल सहित कुल तीन गो तस्कर गिरफ्तार किया गया है।
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी टी सरवन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर खास से मिली जानकारी के अनुसार दोनों थाना द्वारा गाड़ी चेक करने के लिए रुकने का इशारा करने पर गाड़ी बहुत तेज कर लेकर भागने लगे। जिसके बाद दोनों थाना की पुलिस द्वारा अलग-अलग गाड़ियों का पीछा किया गया। आगे रास्ता खराब होने की वजह से गौ तस्कर गाड़ी लेकर भागने में सफल नहीं हुए। जिससे दोनो जगह पर गो तस्करों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस के ऊपर फायर कर दिया गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी गोली चलाई गई। जिसमें लंका पुलिस द्वारा घायल 2 गो तस्करों को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया। रामनगर पुलिस द्वारा घायल एक गो तस्कर को इलाज करवाने के बाद पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।
वाराणसी: गिरफ्तार मुलजिम को थाने से छोड़ने और जीडी में फेरबदल का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
एडीसीपी टी सरवन ने बताया कि लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार गो तस्करों की टीम उन्नाव से 24 गोवंशों को लेकर बिहार की तरफ गोकशी हेतु ले जा रहे थे। वहीं रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार गो तस्करों की टीम रामपुर से 27 गोवंश लेकर बिहार की तरफ गोकशी के लिए जा रहे थे ।
पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में तस्करों के घायल होने के बाद दोनों गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसमें रामनगर द्वारा गिरफ्तार गो तस्कर टीम की गाड़ी में आलू भरा हुआ था, और नीचे गोवंश रखे गए थे। लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार गो तस्कर टीम की गाड़ी में ऊपर प्याज और नीचे गोवंश रखे गए थे। गो वंशों को उतार कर उनके चारा, पानी की व्यवस्था करते हुए, वाराणसी के नजदीकी गौशालाओं में भेज दिया गया। रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार गो तस्कर की टीम से एक अवैध तमंचा मय कारतूस व एक ट्रेलर गाड़ी बरामद की गई है। लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार गो तस्कर टीम के पास से दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक ट्रक बरामद हुई है। गिरफ्तार गो तस्करों का अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो मालूम हुआ, यह पूर्व में भी ऐसे अपराधों में संलिप्त रहे हैं।
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू जेसीबी ने दो साल की मासूम को रौंदा, मौके पर ही मौत
इनके खिलाफ जनपद रामपुर में कई मुकदमा दर्ज है। इनके और साथियों के बारे में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गो वध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







