बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- काशी के ‘लालबाग के राजा’ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Varanasi News :- काशी के ‘लालबाग के राजा’ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Varanasi News:- धरती पर जब भी कोई संकट आता है, भगवान किसी न किसी रूप में मानव समाज को सचेत करने का संदेश देते हैं। आज विश्व के सामने पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर चुनौती बन चुका है। इसी कड़ी में शनिवार को नमामि गंगे और श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने संयुक्त रूप से ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी परिसर में स्थापित ‘काशी के लालबाग के राजा’ गणपति बप्पा के दरबार से पर्यावरण संरक्षण का विशेष संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले और पौधे वितरित किए गए, ताकि लोग सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचें और ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। साथ ही जल संरक्षण, प्रदूषण मुक्त वातावरण और प्रकृति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार अपनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ कमांडेंट आर. एस. बालापुरकर सपत्नीक मौजूद रहे।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा—
“भगवान गणेश को ज्ञान और कल्याण का प्रतीक माना जाता है। यदि हम इस उत्सव को पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित कर मनाएँगे, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का आधार बनेगा।”

इस कार्यक्रम में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़, अध्यक्ष आनंदराव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, वरिष्ठ संरक्षक संतोष पाटिल, अशोक शिंदे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संदेश साफ था— “गणपति बप्पा का आशीर्वाद तभी सार्थक होगा, जब हम प्रकृति का सम्मान करेंगे और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएंगे।”

Varanasi News :- IIT BHU में BIS छात्र अध्याय और नया कोर्स शुरू, मानकीकरण और गुणवत्ता पर होगा फोकस

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग