बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- काशी-सारनाथ एक्शन प्लान को गति, VDA की बैठक में 18 स्थलों के सौंदर्यीकरण पर बनी कार्य योजना

Varanasi News :- काशी-सारनाथ एक्शन प्लान को गति, VDA की बैठक में 18 स्थलों के सौंदर्यीकरण पर बनी कार्य योजना

Varanasi News :- काशी और सारनाथ के समग्र विकास व सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित “एक्शन प्लान फॉर काशी एंड सारनाथ” के क्रियान्वयन हेतु आज वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 28 जून को मंडलायुक्त वाराणसी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई थी।

18 चिन्हित स्थलों का सौंदर्यीकरण – एयरपोर्ट से गोदौलिया तक मुख्य रूट पर होगा कार्य

बैठक में निर्णय लिया गया कि वाराणसी शहर के 18 प्रमुख स्थलों, विशेषकर एयरपोर्ट से गिलट बाजार होते हुए मैदागिन और गोदौलिया तक के मार्गों पर विस्तृत सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इस पूरे कार्य के लिए उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों की झलक:

1. सड़क किनारे मरम्मत व समतलीकरण:

PWD के समन्वय से टूटी सड़कों की मरम्मत और कच्चे पैच को पक्का किया जाएगा।

2. अनियंत्रित साइनबोर्ड हटेंगे:

दुकानों पर लगे अव्यवस्थित साइनबोर्ड हटाकर VDA द्वारा स्टैंडर्ड साईनेज लगाए जाएंगे।

3. विद्युत और तारों की साफ-सफाई:

ट्रांसफॉर्मर की फेंसिंग, पोल की पेंटिंग और इंटरनेट/विद्युत तारों के जाल को हटाने का कार्य निर्देशित किया गया।

4. मीडियन और गमले की मरम्मत:

सड़क मीडियन की मरम्मत, पेंटिंग तथा गमला होल्डरों की मरम्मत/हटाने का कार्य किया जाएगा।

5. थीम-बेस्ड फसाड पेंटिंग:

रूट पर स्थित भवनों/दुकानों को एकरूपता देने हेतु फसाड पेंटिंग की जाएगी।

6. बिलबोर्ड, पोस्टर हटाने का कार्य:

अनधिकृत विज्ञापन, पोस्टर, वॉल राइटिंग को हटाया जाएगा; सार्वजनिक शौचालयों का री-डिज़ाइन भी होगा।

7. अनधिकृत वाहनों पर रोक:

मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर अवैध टोटो, रिक्शा आदि के प्रवेश को रोकने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा बोलार्ड लगवाए जाएंगे।

8. ठेले-खोमचे होंगे व्यवस्थित:

सारनाथ मॉडल पर रोड साइड दुकानों का री-डिज़ाइन किया जाएगा।

9. फूड हाइजीन और डिजाइन:

चाय/ईटरीज के फसाड को स्टैंडर्ड डिज़ाइन में बदला जाएगा, हाइजेनिक फूड की निगरानी हेतु FSSAI को निर्देशित किया गया।

10. प्रमुख चौराहों का नवीनीकरण:

गिलट बाजार, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, गोदौलिया आदि मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

उपस्थित अधिकारी

बैठक में जिला प्रशासन, अपर नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम टीम, तथा प्राधिकरण के अपर सचिव, नगर नियोजक, निर्माण अनुभाग एवं विद्युत अनुभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Varanasi News :- केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का वाराणसी संप्रेक्षण गृह निरीक्षण, किशोरों को दी नई राह पर चलने की प्रेरणा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग