बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मयोगी प्रशिक्षण से यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सुधार…

Varanasi News :- पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मयोगी प्रशिक्षण से यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सुधार…

Varanasi News :- रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और अपने कर्मचारियों की दक्षता में निरंतर सुधार के लिए नवीनतम तकनीकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। इसी दिशा में, पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने कर्मचारियों को ‘कर्मयोगी मॉड्यूल’ के तहत विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो रही है और वे विपरीत परिस्थितियों में भी तत्परता से कार्य कर पा रहे हैं।

कल, गाड़ी संख्या 15708, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में एक बुजुर्ग यात्री को यात्रा के दौरान हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) हुआ, जिससे कोच में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर गाड़ी में उपस्थित छपरा के उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राजीव कुमार और श्री मनमोहन कुमार ने तुरंत मोर्चा संभाला। दोनों ने बिना विलंब किए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और कृत्रिम श्वसन जैसी जीवनरक्षक प्रक्रियाओं का कुशलतापूर्वक उपयोग कर बुजुर्ग यात्री को होश में लाया। साथ ही, छपरा स्वास्थ्य यूनिट को तुरंत सूचित कर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की।

Mirzapur news :- दो बाइकों की आमने-सामने के टक्कर में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और कुशल प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप, यात्री की स्थिति में सुधार हुआ। छपरा स्टेशन पर पहुंचने पर, हेल्थ यूनिट के डॉक्टर ने यात्री का इलाज किया और जरूरी दवाएं देकर उन्हें सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। यह सफलता कर्मयोगी प्रशिक्षण मॉड्यूल में प्राप्त प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन प्रक्रियाओं के ज्ञान का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस सराहनीय कार्य के लिए न केवल बुजुर्ग यात्री, बल्कि उनके सहयात्रियों ने भी रेलवे कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया और कुशलता की प्रशंसा की।

रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों को इस प्रकार के उन्नत प्रशिक्षण प्रदान कर रेल सेवा को और अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘कर्मयोगी प्रारम्भ मॉड्यूल’ जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की क्षमता में सुधार लाने के साथ-साथ यात्रियों की संतुष्टि और सेवा उत्कृष्टता में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी

Mirzapur News :- किसान कल्याण समिति व भाकियू लोकशक्ति की संयुक्त बैठक संपन्न

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग