बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- गंगा दशहरा पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट मोड पर, घाटों से लेकर सड़कों तक सुरक्षा चाक-चौबंद

Varanasi News :- गंगा दशहरा पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट मोड पर, घाटों से लेकर सड़कों तक सुरक्षा चाक-चौबंद

Varanasi News :- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आई। नवागत अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीना ने सुरक्षा व्यवस्था का स्वयं जायजा लिया और घाटों से लेकर प्रमुख चौराहों तक पैदल गश्त की।

निरीक्षण की शुरुआत रामापुरा चौराहा से गोदौलिया चौराहा, सिंह द्वार होते हुए दशाश्वमेध घाट तक हुई, जहां अपर आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए। इसके पश्चात शिवहरी मीना ने दशाश्वमेध घाट से अस्सी घाट और फिर अस्सी घाट से नमो घाट तक पुलिस बोट से गंगा नदी की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

Varanasi News

निरीक्षण के दौरान घाटों पर तैनात जल पुलिस और जल यातायात की सतर्कता को परखा गया और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए विशेष बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त (काशी-जोन) गौरव वंशवाल और सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। अधिकारीगणों ने घाटों पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने की सख्त हिदायत दी।

Varanasi News :- माफिया गठजोड़ को महामना मदन मोहन मालवीय के प्रांगण में नहीं पनपने देंगे– मृत्युंजय तिवारी*

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का उद्देश्य है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धालु निर्भीक होकर स्नान, पूजा और दर्शन कर सकें, और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की कोई संभावना न रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग