Varanasi News :- राजातालाब स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल, बंगालीपुर में सोमवार को संस्थापक स्वर्गीय भोला नाथ गुप्ता जी की 15वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह एवं स्व. भोला नाथ गुप्ता स्मृति अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. भोला नाथ गुप्ता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष नीलकांत गुप्ता, उप प्रबंधक शशिकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामानंद जायसवाल, उपनिदेशक के.के. पाण्डेय, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार तथा समस्त शिक्षक-कर्मचारी और अभिभावकगण मौजूद रहे।
समारोह में सत्र 2026-27 के वार्षिक शैक्षणिक परिणामों में कक्षा नर्सरी से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पटेल द्वारा प्रमाण-पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,
“सफलता हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे बनाए रखना उससे भी बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी दौरान स्व. भोला नाथ गुप्ता स्मृति अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन भी हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में वाराणसी पब्लिक स्कूल, राजातालाब ने एस.एन.एस. नेशनल स्कूल, मिर्जामुराद को 16 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष्मान जायसवाल को प्रदान किया गया।
अंत में सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य दिलीप कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Varanasi news :- “सभी पंथ और मजहब से बड़ा है राष्ट्र” — मोहम्मद फैज़ खान
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






