बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को, 26 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे 43 स्वर्ण पदक

Varanasi news :- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को, 26 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे 43 स्वर्ण पदक

Varanasi news : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई 2026 को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सीएमडी कैप्टन बी. के. त्यागी शामिल होंगे। इस अवसर पर 26 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 43 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में दी गई समारोह की जानकारी

रविवार को डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय स्थित समिति कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष समारोह की थीम “पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियां, विकसित भारत 2047 की आधारशिला” रखी गई है।

दीक्षोत्सव-2026 के तहत हुए कई कार्यक्रम

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय परिसर एवं गोद लिए गए गांवों में दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें मां-बेटी कार्यक्रम, भाषण, निबंध, कविता, चित्रकला, कहानी कथन, लोकनृत्य, देशभक्ति समूह गीत, पारंपरिक खेल, पुस्तक समीक्षा, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वच्छता अभियान प्रमुख रहे।

26 विद्यार्थियों को मिलेंगे 43 स्वर्ण पदक

इस वर्ष विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के टॉपर्स को अलग-अलग स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। मंच से कुल 26 विद्यार्थियों को 43 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें 20 छात्राएं और 6 छात्र शामिल हैं।

स्नातक स्तर पर 8 छात्राओं को, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर 16 विद्यार्थियों (11 छात्राएं एवं 5 छात्र) को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों सुमित कुमार भारती एवं अंजलि कुमारी को भी स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। कुल 17 विद्यार्थियों को दो-दो स्वर्ण पदक प्राप्त होंगे।

63 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय के 49 पाठ्यक्रमों में 56 विद्यार्थियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध स्तर पर कुल 63,184 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 22,193 छात्र एवं 40,991 छात्राएं शामिल हैं। केवल स्नातक स्तर पर ही 49,659 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

ये होंगे समारोह के विशिष्ट अतिथि

समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन बी. के. त्यागी (सीएमडी, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) मौजूद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अति विशिष्ट अतिथि तथा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

ऑनलाइन भी देख सकेंगे समारोह

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 48वें दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में रहने वाले विद्यार्थी एवं अभिभावक भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

रिपोर्टर

सुजीत सिंह
वाराणसी प्रतिनिधि
सूर्योदय समाचार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग