Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- क्षत्रिय धर्म संसद लड़ेगी घायल संजय सिंह का मुकदमा, मंत्री अनिल राजभर की भूमिका पर उठे सवाल

Varanasi News :- क्षत्रिय धर्म संसद लड़ेगी घायल संजय सिंह का मुकदमा, मंत्री अनिल राजभर की भूमिका पर उठे सवाल

Varanasi News :-  छितौना गांव में राजभर समुदाय के लोगों द्वारा संजय सिंह पर किए गए हमले के बाद पीड़ित से मिलने क्षत्रिय धर्म संसद का एक प्रतिनिधिमंडल दीनदयाल अस्पताल, वाराणसी पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाराणसी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह कर रहे थे।

प्रतिनिधिमंडल ने घायल संजय सिंह का हालचाल लिया, उन्हें फल और आर्थिक सहायता प्रदान की, तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान एडवोकेट अवधेश सिंह ने घोषणा की कि संजय सिंह के पक्ष से मुकदमा निःशुल्क लड़ा जाएगा।

👉 मंत्री अनिल राजभर की भूमिका पर सवाल

धर्म संसद ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आरोप लगाया कि स्थानीय राज्य मंत्री अनिल राजभर की भूमिका एकतरफा रही। वक्ताओं ने कहा कि यदि मंत्री जी ने सूझबूझ और निष्पक्षता दिखाई होती, तो यह विवाद दो जातियों के संघर्ष में परिवर्तित नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने हालात को बिगाड़ा।

👉 पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि डायल 112 पुलिस वाहन मौके पर मौजूद थी, बावजूद इसके उपद्रवियों द्वारा नाबालिग बच्चों को बेरहमी से पीटा गया, और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। धर्म संसद ने इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही वे इस संबंध में पुलिस आयुक्त वाराणसी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।

 

👉 प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग:

स्वतंत्र बहादुर सिंह ठाकुर

कुश प्रताप सिंह

दृग्विंदुमणि सिंह

अरुण कुमार सिंह

सत्येंद्र सिंह

अमरेश सिंह

Varanasi news

धर्म संसद ने स्पष्ट किया कि न्याय के लिए यह संघर्ष केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समूचे समाज की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। अगर प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता, तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

Ahraura Agnikand :- अहरौरा में खड़ी ट्रक में भीषण आग, लाखों का नुकसान , खाद लदी ट्रक जलकर खाक

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग