Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » UP News :- DM आजमगढ़ पर अभियंता संग अभद्रता का आरोप ,इंजीनियर्स एसोसिएशन की बर्खास्तगी की मांग

UP News :- DM आजमगढ़ पर अभियंता संग अभद्रता का आरोप ,इंजीनियर्स एसोसिएशन की बर्खास्तगी की मांग

UP News :जिलाधिकारी आजमगढ़ पर इंजीनियर्स एसोसिएशन का गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार (द्वितीय) पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इं. अरुण सचदेव के साथ न केवल अभद्र भाषा में व्यवहार किया, बल्कि उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी किया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, यह घटना 13 जून 2025 को घटित हुई, जब जिलाधिकारी ने अभियंता अरुण सचदेव को अपने आवास पर बुलाकर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि डंडे से मारने का भी प्रयास किया। इस घटना से प्रदेशभर के अभियंता आक्रोशित हैं।

मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें प्रमुख रूप से उठाई गई हैं:

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को तत्काल भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त किया जाए।

उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।

उनके पूर्व कार्यस्थलों पर व्यवहार संबंधी जांच के लिए समिति गठित की जाए।

अभियंताओं को अनावश्यक बैठकों में बुलाने पर रोक लगाई जाए।

सभी शासकीय बैठकों की वीडियोग्राफी अनिवार्य की जाए।

राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे प्रदेश में अभियंता वर्ग आंदोलन छेड़ेगा। एसोसिएशन का कहना है कि अधिकारियों द्वारा की जा रही अभद्रता व दबाव की राजनीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को भी भेजी गई प्रतिलिपि

ज्ञापन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल को भी भेजी गई है, ताकि उच्च स्तर पर इस मामले की गंभीरता को समझा जा सके।

इस मौके पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता सहित कई वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे और एकजुटता प्रदर्शित की।

वाराणसी में चली गोली : परमानंदपुर गांव में नंदू माली के घर पर फायरिंग, बेटे प्रीतम को मारने की थी साजिश

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग